क्या है जिगाना पिस्टल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन? 

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का खात्मा हो गया। रविवार शाम दोनों गैंगस्टर भाइयों को दफना दिया गया। अब इस अपराध की कहानी के अंत के साथ ही कई और सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर तीन युवाओं ने मिलकर इस घटना को अंजाम कैसे दे दिया? उनके पास तुर्की में बनी पिस्टल कैसे पहुंची? कहा जा रहा है कि इस घटना के साथ ही पुलिस की जांच का दायरा बढ़ने के भी आसार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में सुपारी की बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अतीक के साथ अपने संबंध सामने आने और राज खुलने के डर से शूटर्स को 10-10 लाख रुपए दिए थे। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जिगाना पिस्टल के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। अतीक और अशरफ की हत्या भी भारत में प्रतिबंधित इस पिस्टल से की गई है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों माफिया भाइयों ने पुलिस को आईएसआई एजेंट से हथियार मिलने की बात भी बताई थी। साथ ही अतीक ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ भी अपने संबंधों की बात स्वीकारी थी। इस पूरे घटनाक्रम में गुड्डू मुस्लिम का नाम भी सामने आ रहा है। गुड्डू भी उमेश पाल की हत्या के मामले में संदिग्धों में शामिल है। खबर है कि वह अतीक के बाद उत्तराधिकारी बनना चाहता था, लेकिन माफिया की पसंद उसका भाई अशरफ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों भाइयों की हत्या में गुड्डू का हाथ भी हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!