कोरोना से 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, एक्टिव केस भी 60 हजार के पार

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस में फिर उछाल देखने को मिला है। हालांकि, कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 9,111 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले संख्या कम दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में तेजी जारी है। इसका मतलब है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 57,542 था।

27 लोगों की मौत

कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 27 मौतों हुई है, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गई। कोविड के कुल मामले की बात करें तो संख्या 4.47 करोड़ (4,48,27,226) हो गई है।

गुजरात में छह लोगों की मौत 

कोरोना से गुजरात में छह मौत, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में तीन-तीन मौत, महाराष्ट्र में 2 तो बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में एक की मौत हुई है। केरल में कोरोना से तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है।

पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा

कोरोना की दैनिक सकारात्मकता (पॉजिटिविटी) दर भी बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.94 प्रतिशत आंकी गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.13 प्रतिशत और राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!