मप्र की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आप

भोपाल । आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश अध्‍यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करती। यह बात आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने इंदौर में कही। श्रीमती अग्रवाल सिंगरौली की महापौर भी हैं। इंदौर में कल पत्रकार वार्ता में अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव हमारे लिए चुनौती जरूर है, लेकिन जनता बदलाव चाहती है, इसलिए पार्टी को सफलता मिलेगी। मप्र के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और चेहरा सामने रखा जाएगा। प्रेस क्लबल में पत्रकारों से चर्चा में प्रदेश में आप के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन बनकर तैयार है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। जून तक हम लगातार सभी सीटों से प्रत्याशियों के नाम बुलवा रहे हैं। उम्मीदवारों की एक लिस्ट तय भी हो चुकी है। दूसरी लिस्ट भी जल्द तैयार हो जाएगी। पंजाब और दिल्ली के माडल पर काम करने का संदेश पहुंचाते हुए मध्य प्रदेश के एक-एक घर तक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार अमृतपाल की गिरफ्तारी भी जल्द कर लेगी। सिंगरौली जिले से आम आदमी पार्टी की महापौर चुनी गई अग्रवाल ने कहा कि निगम में भाजपा काम नहीं करने दे रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश में घोषित लाड़ली बहना योजना पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल दिखावा कर रहे हैं। 70 साल से भाजपा-कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन आम जनता आज भी छोटी-छोटी समस्या से परेशान है। इसलिए अब तीसरी पार्टी को मौका मिलना तय है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईडी-सीबीआई का गलत उपयोग कर भाजपा की सरकार दबाव बनाकर ईमानदार राजनेताओं को तोड़ना चाह रही है। मूलभूत अधिकारों पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी डर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री उन्हें गलत तरीके से फंसा कर कार्रवाई कर उन्हें जेल में डालना चाहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!