मतांतरण और सांप्रदायिकता को चुनावी मुद्दा बनाने आमादा है भाजपा-भूपेश बघेल

बिलासपुर ।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में केवल दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उनके पास मतांतरण और सांप्रदायिक के अलावा और कुछ नहीं है। हम किसानों, मजदूरों, आदिवासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लोगों के बीच रखेंगे। पांच साल के कार्यकाल को सामने रखकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा नेताओं पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बेटियां करें तो लव है और दूसरे लोग करे तो जिहाद है। भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेता की बेटी कहां है और किसके साथ है। बिलासपुर जिले के अकलतरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन प्रशासन से यह संभव नहीं है। इस मामले में साहू समाज के लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है और जो सही चीज है, उसे सामने लाकर रखा। वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं। हमने उस पर कार्रवाई भी की है।

रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के विकास को 15 साल पीछे ढकेल दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे ढकेल दिया है। यहां 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। बस्तर में छह सौ गांव को उजाड़ दिया गया। स्कूल तबाह हो गए, अस्पताल की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन कांग्रेस ने इन सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है, जिसके आधार पर हम जनता से वोट मांगेंगे।

भाजपा की दोहरी नीति उजागर

भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि दो मुद्दों पर भाजपा की दोहरी नीति उजागर हुई है और राजनीतिक रोटी सेंक रही है। उन्होंने जशपुर के कोरवा आदिवासियों की मौत और बेमेतरा के बिरनपुर घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहली घटना में भाजपा ने कमेटी गठित की और रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपा गया। लेकिन दूसरी घटना में कोई कमेटी गठित नहीं की गई और भाजपा के सारे सांसद भीड़ के साथ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मृतक परिवार को संवेदना प्रकट करने नहीं बल्कि आग लगी थी उसमें पेट्रोल डालने गए थे।

किसान, मजदूर और युवाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में जिन लोगों के लिए सरकार ने काम किया है वे आभार प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं। जिस तरह से सरगांव में भरोसा सम्मेलन हुआ। इसी तरह बस्तर में प्रियंका गांधी को पहली बार आमंत्रित किया गया है, जिसमें महिला, आदिवासी और युवाओं के लिए सम्मेलन रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!