बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने की विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा, 30 सीटों पर है नजर

मैहर : मध्यप्रदेश में अब विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले में बीजेपी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। उन्होंने विंध्य पार्टी बनने का एलान भी कर दिया। उन्होंने यह घोषणा सोमवार, 10 अप्रैल को की। साथ ही दो मई से सात मई तक मैहर में बागेश्वर महाराज की कथा आयोजित करने की भी घोषणा की। बता दें कि त्रिपाठी की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है।

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर क्षेत्र से अलग-अलग दलों से चुनाव लड़कर चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त वे कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और इस्तीफा देकर साल 2016 में बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की। साल 2018 में बीजेपी ने फिर उन पर भरोसा जताया और वे दोबारा निर्वाचित हुए। वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में तख्ता पलट की कवायदों के दौरान भी नारायण सुर्खियों में रहे। बीजेपी विधायक होने के बावजूद तब के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी नजदीकियां और मुलाकातें सियासी गलियारों में सरगर्मियां घोलती रहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!