चिन्नास्वामी है बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग, बरसता है रनों का अंबार

IPL : आईपीएल 2023 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। आरसीबी के लिए पिछला  मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरी तरफ केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबकुछ सही घटा है।

आरसीबी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दमखम

चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कप्तान फाफ डुप्लेसी अपने बल्लेबाजों से इस अहम मैच में बेहतर प्रदर्शन की आस करेंगे। वहीं, सिराज और हर्षल पटेल लास्ट मैच के प्रदर्शन को भूलकर लखनऊ के खिलाफ गेंद से रंग जमाना चाहेंगे।

एम.एस.धोनी की शरण में आते ही चमक उठती है खिलाड़ियों की किस्मत, माही बदल देते हैं करियर के सितारे

लास्ट मैच में सुपरहिट रही थी लखनऊ की पिक्चर

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काइल मेयर्स ने बल्ले से अब तक जमकर तबाही मचाई है। कप्तान राहुल भी हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मुकाबले में अच्छी फॉर्म में नजर आए थे। क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन लास्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेमिसाल रहा था। वहीं, अमित मिश्रा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से जमकर वाहवाही लूटी थी।

जमकर बरसते हैं चिन्नास्वामी के मैदान पर रन

चिन्नास्वामी के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर रनों की बरसात होती है। विस्फोटक बल्लेबाजों को यह मैदान काफी रास आता है और गेंदबाजों के लिए रन रोकना टेढ़ी खीर साबित होता है।

चिन्नास्वामी के मैदान पर किसी भी लक्ष्य को सुरक्षित नहीं माना जाता है और बड़े से बड़े स्कोर इस ग्राउंड पर चेज किए जा चुके हैं। आईपीएल 2023 में इस मैदान पर अब तक एक मुकाबला खेला गया है, जहां आरसीबी ने 172 रनों के लक्ष्य को 22 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था।

चेज करने वाली टीम की रही है बल्ले-बल्ले

चिन्नास्वामी के मैदान पर अबतक कुल 17 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, स्कोर का पीछा करने वाली टीम ने 10 मुकाबलों में मैदान मारा है। पहले बैटिंग करते हुए इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 135 का रहा है, जबकि चेज करते हुए औसत स्कोर घटकर 130 का है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!