भारतीय टीम को मिले नए कोच

ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने कोच एंथनी फेरी को भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्लेषक कोच नियुक्त किया गया है, जबकि साउथ अफ्रीका के रेट हल्केट पुरुष टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे. हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की. राष्ट्रीय महासंघ ने दोनों टीमों के लिए अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों की भी घोषणा की.

एंथनी फेरी के पास काफी ज्यादा अनुभव

एंथनी फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था. उनके मार्गदर्शन में जापान की महिला टीम ने 2018 में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था. वह अपनी नई भूमिका में मुख्य कोच यानेके शोपमैन की सहायता करेंगे. एंथनी फेरी के कोच रहते कनाडा की पुरुष अंडर 21 टीम ने जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. वह अगस्त 2020 से अप्रैल 2022 तक अमेरिका की महिला टीम के कोच और हाई परफार्मेंस निदेशक रह चुके हैं.

इस दिग्गजों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

फैरी और हल्केट के अलावा हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय पुरुष टीम के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में ऑस्ट्रेलिया के एलन टैन की नियुक्ति की घोषणा की. हल्केट और टैन दोनों साउथ अफ्रीका के नव-नियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व वाली पुरुष टीम के कोचिंग सदस्यों का हिस्सा होंगे. हल्केट ने साउथ अफ्रीका के लिए 2010 से 2018 तक 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह 2020 में नीदरलैंड के सहायक कोच रह चुके हैं. टैन को ‘न्यू साउथ वेल्थ इंस्टीट्यूट और स्पोर्टर्स’ में ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ कोच के तौर पर 10 साल का अनुभव है.’

दिलीप तिर्की ने दिया बड़ा बयान

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘हम पुरुष और महिला टीम में नये कोचिंग सदस्यों का स्वागत करते हैं. हॉकी इंडिया की तरफ से मैं तत्काल आधार पर उनकी नियुक्तियों को पूरा करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को धन्यवाद देता हूं और 2023 में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों को तैयार करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!