साइना इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

दुनिया की नौवें नंबर की शटलर साइना नेहवाल शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वहीं, मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म हो गया। साइना ने वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7, 21-18 से मात दी। साइना और पोर्नपावी के बीच 33 मिनट तक मैच चला। साइना और पोर्नपावी के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। हर बार भारतीय शटलर ने बाजी मारी है।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त चीन की ही बिंगजियाओ से हो सकता है। सातवीं रैंक की शटलर बिंगजियाओ का क्वार्टर फाइनल में हमवतन और 27वीं रैंकिंग वाली चेन शियाशिन से मैच होना है।

दो साल से जोनाटन को नहीं हरा पाए किदांबी

मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में किदांबी को स्थानीय खिलाड़ी जोनाटन क्रिस्टी ने सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से हराया। किदांबी और जोनाटन पांचवीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थे। इस हार के बाद किदांबी का जोनाटन के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 2-3 हो गया। इससे पहले दोनों पिछले साल फरवरी में ई-प्लस बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में आमने-सामने हुए थे। तब भी इंडोनेशियाई शटलर बाजी में सफल रहे थे। उस मैच में जोनाटन ने किदांबी को 21-17, 21-17 से हराया था। किदांबी ने जोनाटन को आखिरी बार 23 मई 2017 को सुदीरमन कप में 21-15, 21-16 से हराया था।

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!