आरा से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह?

पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री में गायक और अभिनेता पवन सिंह पावर स्टार के नाम से जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है.
पवन सिंह को चाहने वाले करोडों फैंस है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ पवन की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसके साथ ही राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. वहीं, पवन सिंह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे आरा से चुनाव लड़के के लिए तैयार हैं. मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे.
पवन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं. देश में तेजी से विकास हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं. बता दें कि गुरुवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी. इसमें वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नजर आ रहे थे.
वहीं, पवन सिंह के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंता बढ़ गई है. क्या लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कटने वाला है? पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने का मूड बनाया है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. आरा से चुनाव लड़ने की मेरी पूरी तैयारी है.

वहीं, एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए पवन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि ‘आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात, साथ में बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!