चुनाव से पहले चार जातियों के बोर्ड का गठन, अध्यक्षों के साथ चार सदस्यों की होगी नियुक्ति

भोपाल :मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पर काबिज भाजपा पार्टी किसी को नाराज नहीं करना चाहती है। इसलिए चुनाव से पहले सरकार ने चार जातियों के साथ बोर्ड बनाए है। सरकार की तरफ से स्वर्ण कला बोर्ड, रजक कल्याण बोर्ड,, तेलघानी बोर्ड और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड बनाने के आदेश जारी किए गए है। इनमें अध्यक्षों के साथ चार सदस्यों की नियुक्ति होगी। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिन पहले भोपाल में साहू समाज के सम्मेलन में तेल घानी बोर्ड गठित करने का ऐलान किया था। सभी बोर्ड मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार कल्याण बोर्ड के अधीन संचालित होंगे। बता दें रजक समाज ने भोपाल में अपनी मांगों को लेकर 10 अप्रैल को सीएम आवास के घेराव का ऐलान किया है।

बोर्ड के अध्यक्ष और चार सदस्य को शासन मनोनीत करेगा। बोर्ड के जरिए संबंधित समाज के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्द्धन, रोजगार और स्वरोजार के अवसर को बढ़ावा देने, स्टार्ट अप, व्यवसाय, उद्योग के लिए ऋण की व्यवस्था को लेकर अपनी अनुशंसाएं कर सरकार को भेजी जाएगी। बोर्डों को मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड से वित्तीय सहायता मिलेगी। बोर्ड विभाग के अधिन स्वतंत्र रूप से काम करेंगे।

बता दें सरकार 2018 की कोई गलती को दोहराना नहीं चाहती। किसी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती। इसलिए हर जाति और वर्ग को साधने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे है। बता दें भाजपा उत्तर प्रदेश में कारगर साबित हुए छोटी जातियों को साधने के फॉर्मूले पर काम कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!