PM मोदी का अमेरिका दौरा रहा सफल: विदेश मंत्री एस.जयशंकर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने सप्ताह भर लंबे अमेरिका दौरे के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आए. अमेरिका में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया और कई अन्य कार्यक्रमों के अलावा ‘हाउडी मोदी’ समारोह में भाग लिया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पीएम के यूएन दौरे को बेहद संतोषजनक और सफल बताया है.
एस. जयशंकर ने ट्वीट करके बताया कि एक सप्ताह के अमेरिकी दौरे के दरम्यान प्रधानमंत्री मोदी ने न्यू इंडिया पर जबरदस्त भाषण दिया. वहीं, 42 विदेशी नेताओं से मुलाकात की. इसके अलावा पीएम ने 36 द्विपक्षीय और सात बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया.
विदेशी मामले के मंत्री जयशंकर ने लिखा कि पीएम के इस दौरे दुनिया को पता चला कि भारत दुनिया को गले लगाता है. और दुनिया उस ब्याज को पूरी मात्रा में लौटाती है. बहुपक्षवाद वास्तव में मायने रखता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएनजीए में अपने कार्यक्रम का समापन करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को असाधारण स्वागत के लिए धन्यवाद किया, और कहा कि वह हाउडी मोदी कार्यक्रम को कभी भूल नहीं पाएंगे, जिसे ट्रंप ने अपनी उपस्थिति से खास बना दिया.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कांग्रेस व सरकार के अन्य सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद. बता दें कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे.
भारत लौटने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया और आज ही के दिन तीन वर्ष पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए चलाए गए बेहद जोखिम भरे अभियान के लिए विशेष बलों की प्रशंसा की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!