वन मुख्यालय में अधिकारियों की चाकरी से हटाए जाएंगे वनरक्षक-वनपाल

भोपाल ।   वन मुख्यालय में अधिकारियों की चाकरी में लगे वनरक्षकों और वनपालों को अब जंगल की सुरक्षा करनी पड़ेगी। मैदानी स्तर पर बल की कमी और लकड़ी कटाई, वनभूमि पर अतिक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह निर्णय लिया गया है। वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने सभी प्रधान मुख्य वनसंरक्षक और अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षकों को वनरक्षक-वनपाल को कार्यालयीन कार्य में संलग्न न करने को कहा है। वन बल प्रमुख ने कहा है कि वनरक्षक और वनपाल किसी भी स्तर के कार्यालय में कार्यालयीन कार्य नहीं करेंगे। उनकी ड्यूटी बीट, जांच नाकों, उड़नदस्ता सहित वन सुरक्षा से जुड़े कार्यों में लगाई जाए। बता दें कि बुरहानपुर में भूमाफिया पेड़ काटकर जंगल को बर्बाद कर रहा है। यहां दो साल से लगातार पेड़ों की कटाई चल रही है। माफिया से सामना करने के लिए दूसरे जिलों से वनकर्मियों को भेजना पड़ा है। वहीं श्योपुर में भी चीता की सुरक्षा करने के लिए कर्मचारियों की जरूरत है। यहां के लिए चार माह पहले भी ऐसे ही वनरक्षक और वनपाल से आवेदन बुलाए गए थे।

बुरहानपुर और श्योपुर में काम करने के इच्छुक वनरक्षकों से मांगे आवेदन

बुरहानपुर में लकड़ी चोर एवं भू-माफिया से जंगल को बचाने और श्योपुर में चीतों की सुरक्षा के लिए वनरक्षकों की जरूरत है। अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (प्रशासन-दो) एचएस मोहंता ने सभी मुख्य वनसंरक्षक और वनमंडल अधिकारियों को पत्र लिखकर इन क्षेत्रों में जाने के इच्छुक वनरक्षकों से आवेदन कराने को कहा है। ये अधिकारी इच्छुक वनरक्षकों से आवेदन लेंगे और अपनी अनुशंसा के साथ वन मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेंगे। उनका प्रशासकीय आधार पर तबादला किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!