एमबीबीएस की हिंदी में किताबें तैयार करने में देरी पर संचालक चिकित्सा शिक्षा को हटाया

भोपाल  ।  संचालक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) डा. जितेन शुक्ला को हटा दिया गया है। उनकी जगह गांधी मेडिकल कालेज भोपाल के फार्माकोलाजी विभाग के प्राध्यापक डा. एके श्रीवास्तव को डीएमई बनाया गया है। एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय वर्ष की हिंदी में पुस्तकें तैयार करने में देरी के चलते चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उनसे नाराज थे। बीते सप्ताह मंत्री ने पुस्तकें तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में भी मंत्री ने नाराजगी जताई थी।

वर्ष 2021 में हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में आग लगने के बाद उस समय डीन रहे डा. जितेन शुक्ला को हटाया गया था। इसके लगभग दो माह बाद तत्कालीन डीएमई डा. उल्का श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने पर डा. शुक्ला को डीएमई बनाया गया था। डीएमई बनाए गए डा. श्रीवास्तव चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में संयुक्त संचालक रह चुके हैं। वह हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक और गांधी मेडिकल कालेज भोपाल के डीन भी रहे हैं। राज्य सरकार कुछ मेडिकल कालेज के डीन को भी बदलने की तैयारी कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!