कूनो पार्क से बाहर निकल गांव में घुसा चीता, ग्रामीणों में दहशत, मौके पर वन अमला

श्योपुर : कूनो नेशनल पार्क से ओबान नामक चीता बाहर निकलकर एक गांव में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस चीते का नाम ओबान बताया जा रहा है, जो सितंबर 2022 में नामीबिया से भारत लाया गया था। फरवरी में ही इन चीतों को बड़े बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ा गया है। यह चीता जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में है। ग्रामीण उससे बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है और ओबान की सर्चिंग की जा रही है।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को प्रोजेक्ट चीता के तहत बसाया गया है। इन चीतों को 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इन्हें दो महीने तक क्वारंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़ों में छोड़ा गया था। फरवरी में ही इन चीतों को बड़े बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ा गया है। रविवार को सूचना मिली कि ओबान नाम का चीता पार्क एरिया से बाहर निकलकर विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया। ग्रामीणों ने खेत में चीते को देखा तो डर गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए। साथ ही चीते के बाहर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग और प्रोजेक्ट चीता के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच चुके हैं। चीता खेत में बैठा था। वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू कर रही है।  

शाम तक पार्क में आ जाएगा चीता
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि रेस्क्यू जारी है। वन विभाग की टीमें चीते पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू के दौरान ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। उसे धीरे-धीरे कूनो पार्क में लाने की कोशिश की जा रही है। शाम तक यह चीता कूनो पार्क में पहुंच जाएगा। चीते या किसी नागरिक की सुरक्षा को खतरा पैदा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।   

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!