कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हज़ारीलाल रघुवंशी की तबियत ख़राब, नेशनल अस्पताल में एक सप्ताह से हैं भर्ती

भोपाल: 18 दिसंबर, 2003 से 11 दिसंबर, 2008 तक मध्‍यप्रदेश विधान सभा के उपाध्‍यक्ष रहे हजारीलाल रघुवंशी की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वे पिछले एक सप्ताह से नेशनल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी भतीजी पूर्व आईएएस अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि वे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

05 जुलाई, 1930 को ग्राम चतरखेड़ा, जिला – होशंगाबाद में जन्मे रघुवंशी  सन् 1948 से सन् 1976 तक की अवधि में मंडी समिति के उपाध्‍यक्ष. 1970-1974 में कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा समिति के उपाध्‍यक्ष. मंडल एवं तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष. ब्‍लाक जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष. सन. 1977 में छठवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं पुस्‍तकालय तथा प्राक्‍कलन समिति के सदस्‍य. सन् 1977-1980 में मध्‍यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य. सन् 1980 में सातवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित तथा राज्‍यमंत्री, गृह, जेल, सिंचाई, पंचायत तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग रहे. सन् 1986-1989 तक राज्‍य बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्‍य. सन् 1990-92 में मध्‍यप्रदेश कमेटी के उपाध्‍यक्ष. सन् 1991 से लगातार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य. सन् 1993 में दशम् विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं मंत्री, लोक निर्माण, कृषि, नगरीय कल्‍याण एवं सहकारिता विभाग रहे. सन् 1998 में ग्‍यारहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं मंत्री, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्र कार्यान्‍वयन, राजस्‍व, पुनर्वास, संसदीय कार्य विभाग रहे. सन् 2003 में पांचवीं बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुए और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!