‘गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं’, शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल:राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमला कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। मोदी सर ने मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी पाया। इसके बाद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई। 2 साल की सजा होने के वजह से राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। अब कांग्रेस को लेकर लगातार भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा की सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इन सब के बीच भाजपा की ओर से लगातार पलटवार भी किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए साफ तौर पर कहा कि गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी को जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको(राहुल गांधी) जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये वास्तविकता है कि राहुल गांधी, गांधी-नेहरु परिवार के सबसे असफल, कमजोर, गैर-जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार में डूबे हुए राहुल गांधी अलग-अलग वर्गों का अपमान करते हैं।

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो। उन्होंने कहा कि अहंकार में आकर उन्होंने पिछड़ो की पुरी जाति को चोर बता दिया और कहते हैं कि वो माफी नहीं मागेंगे। दरअसल, शिवराज भोपाल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आत्मा एमएसएमई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!