कांग्रेस की सरकार बनी तो 1500 रुपए के साथ 18 साल की उम्र से देंगे लाड़ली बहना योजना का फायदा

भोपाल । लाड़ली बहना योजना के बीच चल रही राजनीति के बीच कांग्रेस ने इस योजना को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें लाड़ली बहना योजना का लाभ 18 साल की उम्र से देने एवं अविवाहित युवती और महिलाओं को भी इसमें शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।
शनिवार से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के फार्म भरना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की लाखों महिलाओं को इसका फायदा मिलने वाला है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लाड़ली बहना योजना में 1500 रुपए की राशि देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए करने की घोषणा कर दी। कांग्रेस की सरकार जब आएगी, यह तब तय किया जाएगा, लेकिन इसको लेकर इंदौर के कांग्रेस नेता राकेशसिंह यादव द्वारा एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसमें लाड़ली बहना योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ कैसे मिले, यह बताया गया है। इस ड्राफ्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जा रहा है। इस ड्राफ्ट में लाड़ली बहना योजना में प्रत्येक महिला को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। यानि 18 साल से 60 साल तक की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा, वहीं इस योजना में महिला को विवाहित होना जरूरी नहीं होगा, अविवाहित युवती और महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें पेनधारक यानि इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा, वहीं आवेदन की प्रक्रिया को सरल करने की बात भी ड्राफ्ट में कही गई है। इसमें आवेदनकर्ता महिला को वोटर आईडी और बैंक अकाउंट नंबर देना ही अनिवार्य रहेगा। केवाईसी की आवश्यकता नही होगी। ड्राफ्ट को आवश्यक कांटछांट करके कांग्रेस के घोषणा पत्र में लागू किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!