राज ठाकरे का दावा: समुद्र तट पर बन रही ‘अवैध दरगाह’, MNS की चेतावनी- इसे हटाएं..वरना हम भी गणपति मंदिर बनाएंगे

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर अपने संबोधन के दौरान एक क्लिप चलाई और दावा किया कि मुंबई के माहिम तट पर एक अवैध दरगाह का निर्माण किया गया है। ठाकरे ने पूछा कि यह किसकी दरगाह है? क्या यह किसी मछली की है? कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त नहीं किया गया, तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति मंदिर बनाएंगे। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने ट्वीट में क्या कहा?
बाद में मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा किया गया जिसमें कहा गया, राज साहब (राज ठाकरे) ने आज एक महत्वपूर्ण बात उठाई..देखिए क्या होता है जब सरकार या प्रशासन नजरअंदाज करता है…यहां समुद्र में माहिम के मकदूम बाबा की दरगाह के पास अवैध निर्माण किया जा रहा है।  दो साल पहले यहां कुछ भी नहीं था। यहां एक नए हाजी अली तैयार किए जा रहे हैं। यह दिनदहाड़े हो रहा है, फिर भी पुलिस, नगरपालिका को इसकी भनक तक न लगी?

तत्काल कार्रवाई कर ध्वस्त करें अवैध निर्माण: राज ठाकरे
इसमें आगे कहा गया है कि राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है कि इसे देखने के बाद तत्काल कार्रवाई करें, इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। अन्यथा हम वहां एक बड़ा गणपति मंदिर बनाएंगे। अब जो होगा वह होगा। 

ठाकरे ने पूछा- क्या मुसलमान इसकी निंदा करेंगे?
ठाकरे ने कहा, मैं देश के संविधान का पालन करने वाले मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप इसकी निंदा करते हैं? मैं बल नहीं दिखाना चाहता, लेकिन जब जरूरत होगी, तो मुझे ऐसा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  माहिम में मखदुम बाबा की दरगाह के ‘अवैध दरगाह’ पास है। 

‘जावेद अख्तर जैसे मुसलमानों को पसंद करता हूं…’
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राज ठाकरे द्वारा सामने लाई गई फुटेज को साझा किया और कुछ ने दावा किया कि माहिम की रहस्यमय दरगाह गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध थी। राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें जावेद अख्तर जैसे मुसलमान पसंद हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा, मैं जावेद अख्तर जैसे लोगों को पसंद करता हूं। जो भारतीय मुसलमान पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं और उन्हें हमारी ताकत  बताते हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूं। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मैं उनके जैसे मुसलमानों को पसंद करता हूं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!