भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते ही केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। पीएम मोदी ने आज दोपहर साढ़े चार बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड से संबंधित स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1134 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7026 हो गए हैं। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। दिल्ली छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है। केरल में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 172 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 1026 हो गए हैं जिनमें से 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामलों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना समीक्षा की जा रही है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!