राहुल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस तो भड़के कांग्रेस नेता

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कश्मीर में दिए गए बयानों पर पूछताछ के लिए रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम उनके पहुंच गई। इस टीम में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर भी थे। राहुल गांधी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन दिल्ली पुलिस के इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता भड़क गए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा खुद राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे और पूछा कि आखिर दिल्ली पुलिस किस नियम के तहत राहुल के घर पहुंची है, जबकि यात्रा को खत्म हुए 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। उधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आखिर दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे राहुल के घर तक पहुंच गए।

क्या बोले पवन खेड़ा?
पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इस सरकार को लगता है कि वे कभी भी हमारे घरों में पुलिस भेज सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हुई जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, हम उसका जवाब देंगे, लेकिन नियम के तहत। वे महिला से बात करना चाहते हैं…उन्होंने हाथरस, कठुआ में क्या एक्शन लिया? पुलिस के पीछे यह सरकार है और हम सरकार से डरते नहीं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतना चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए। राहुल गांधी की लीगल टीम इस मामले में कानून के तहत काम करेगी। 

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!