‘न्यायपालिका-जजों को धमकी दी जा रही’, कानून मंत्री पर संजय राउत का बड़ा हमला

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने रविवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बचाव भी किया। राउत ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को सरकार के खिलाफ बोलने नहीं दिया जाता है। राउत ने कहा, ‘देश में जारी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। इसलिए उनका सांसद सदस्यता रद्द करने का आंदोलन चल रहा है।’

राउत ने कहा, कानून मंत्री ने कुछ रिटायर्ड जजों को ‘भारत विरोधी गिरोह’ का हिस्सा बताया है। ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हो रही है। 

और क्या बोले राउत? 
संजय राउत ने कानून मंत्री किरण रिजिजु का भी जिक्र किया। कहा, ‘न्यायपालिका को धमकी दी जा रही है। कानून मंत्री न्यायपालिका से कहते हैं कि जो हम बोल रहे हैं उसे अगर आपने नहीं किया तो हम देखेंगे। ये क्या है? इसका क्या मतलब निकाला जाए? साफ-साफ वो न्यायपालिका को धमकी दे रहे हैं। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ कहते हैं कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है, लेकिन हकीकत तो ये है कि दबाव है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘जिस पद पर रहते हुए कभी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखी थी, उसी पद पर बैठे जज को आप (कानून मंत्री) धमकी दे रहे हैं? यह भाषा कानून मंत्री को शोभा नहीं देती। सत्ता में आने के बाद से ये सरकारें दखल दे रही हैं। सरकार सुप्रीम कोर्ट को अपनी जेब में डालने की कोशिश कर रही है।’ 

उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए पूछा कि क्या सरकार के खिलाफ बोलना गुनाह है? क्या शासकों की यह इच्छा है कि देश की न्यायपालिका स्वतंत्र न रहे? देश के कानून मंत्री ने न्यायपालिका को धमकी दी है।  राउत ने कहा, ‘वो (भाजपा सरकार) कहते हैं कि हमारी बात सुनो और हम तुम्हें राज्यपाल बना देंगे, तुम्हें लोकसभा भेज देंगे, तुम्हें एक आयोग का अध्यक्ष बना देंगे… ये लाभ लो या पूछताछ का सामना करो।’

राउत बोले- राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर हो रहे विवाद पर भी राउत ने अपनी बात रखी। भाजपा द्वारा राहुल से माफी मांगने की बात पर राउत ने कहा, ‘राहुल माफी नहीं मांगेंगे। राहुल को आखिर क्यों माफी मांगनी चाहिए? उनके बजाय बीजेपी के कई नेताओं को आज माफी मांगनी चाहिए। सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। सरकार माइक बंद कर रही है। मुझ जैसे लोगों का मुंह बंद करने के लिए जेलों में डाला जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!