लोकतंत्र नहीं, खतरे में है कांग्रेस पार्टी: जेपी नड्डा

बैंगलुरु । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों पर भारत की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस पार्टी खतरे में है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। माइक बंद कर दी जाती है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र को खतरा बताया था। 
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने जनता से ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जिस तरह से मानसिक दिवालियापन की ओर बढ़ रही है, वह निंदनीय और पीड़ादायक है। कांग्रेस पार्टी इन दिनों जिस तरह की गतिविधियों में शामिल है और उनके नेता राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह निंदनीय है।
कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण और बांटो व राज करो की नीति में संलिप्त हैं। उन्होंने अब सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी इंग्लैंड जाते हैं और भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाते हैं। वह कहते हैं कि यहां लोकतंत्र खत्म हो गया। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नागालैंड को कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, मेघालय में पांच सीट और त्रिपुरा में तीन सीट मिली है। यह लोकतंत्र नहीं है, जो खतरे में है, आपकी पार्टी खतरे में है। भाजपा अध्यक्ष मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की विजया संकल्प यात्रा के तहत बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राज्य के मंत्री आर अशोक, बी श्रीरामुलु सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष ने चलाकेरे और मोलाकलमुरु में रोड शो किया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!