‘आप’ का मप्र में चुनावी शंखनाद आज, केजरीवाल, मान होंगे रैली में शामिल, भेल एरिया में दोपहर को परिवर्तित रहेगा यातायात

भोपाल ।  मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को भोपाल में चुनावी शंखनाद करेंगे। भेल दशहरा मैदान में सभा होगी, इसमें प्रदेशभर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 12 बजे से भेल की तरफ जाने से बचें, परिवर्तित रहेगा यातायात

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को भेल दशहरा मैदान के आसपास चारों ओर दोपहर 12 बजे से यातायात का दबाव रहेगा। इससे बचने के लिए यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन मार्ग की व्यवस्था की है। इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि गोविंदपुरा मोड़ से अन्ना नगर तिराहा, कैरियर कालेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों एवं भेल दशहरा मैदान पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। अत: इन मार्गों पर आवागमन करने से बचें एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ये वाहन

सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर तिराहा, कैरियर कालेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों पर आवागमन के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

– महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कालेज की ओर आने वाला यातायात गेट नंबर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आइएसबीटी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेगा।

– चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाला यातायात सांची डेयरी कट पाइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नंबर-6, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर से जा सकेगा।

– आइटीआइ तिराहे से कैरियर कालेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सावंतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेगा।
आइएसबीटी और हलालपुर बस स्टैंड से आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

– होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!