परिवार और करीबियों पर ED की दबिश के बाद लालू बोले- RSS-BJP के खिलाफ वैचारिक लड़ाई, घुटने नहीं टेकूंगा

पटना: पहले CBI की पूछताछ और अब ED की दबिश के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो ने लिखा, “संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।”

निम्नस्तर पर उतर कर BJP हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?
इमरजेंसी का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर BJP हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?

ट्रोलर बोले- जैसा कर्म करोगे वैसा फल देगा भगवान
हालांकि, इस ट्वीट के बाद लालू ट्रोल भी हुए। एक यूजर ने लिखा कि जैसा कर्म करोगे वैसा फल देगा भगवान, ये है रामचरितमानस का ज्ञान। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक कहावत सुनी थी कि इंसाफ में देर भले हो लेकिन वो होता जरूर है। ED आ CBI को धन्यवाद क्योंकि वह भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर रही हैं। 2023 में यदि आप जैसे 23 महा भ्रष्ट नेताओं को भी सख्त सजा मिल गई तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में ये साल सार्थक हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!