लालू के करीबी RJD के पूर्व MLA अबु दोजाना के घर ED की दबिश, IRCTC घोटाले के तार जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी और सीतामढ़ी के सुरसंड से राजद विधायक रहे अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी। दोजाना राजद अध्यक्ष के कथित मॉल को बनाने के समय भी चर्चा में रहे थे और IRCTC घोटाले में भी लालू प्रसाद के आरोपों की कड़ी में कई तरह से इनका नाम शामिल बताया जाता रहा है।

राजद के पूर्व विधायक का आवास।
राजद के पूर्व विधायक का आवास

12 सदस्यीय टीम घर को खंगाल रही
RJD से जुड़े लोगों पर जांच एजेसियों की कार्रवाई लगताार जारी है। ED की टीम RJD के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद के करीबी सैयद अबु दोजाना के घर पर पहुंची है। 12 सदस्यीय टीम घर को खंगाल रही है। शुक्रवार सुबह ED की टीम फुलवारीशरीफ इलाके के हारून नगर सेक्टर 2 में पहुंची तो हड़कंप मच गया। ED की टीम ने अबु दोजाना के घर को बाहर से लॉक कर दिया। बाहर वालों अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

अबु दोजाना के इसी घर में पहुंची है ED की टीम।
अबु दोजाना के इसी घर में पहुंची है ED की टीम

होली से पहले लालू परिवार से CBI ने की थी पूछताछ 
सूत्रों मानें तो ED की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में अबु दोजाना और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जानकारी ईडी के अधिकारियों के तरफ से नहीं दी गई है। होली से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती से CBI की टीम ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो अबु दोजाना पर लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। वह पटना के सगुना मोड़ पर बनाए जा रहे मॉल के काम को भी देख रहे थे। इस मॉल से भी लालू परिवार का नाम जुड़ा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!