जिला प्रशासन की मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान जारी


शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिये गये सेम्पल
इंदौर जिले में खाद्य सामग्री में मिलावट के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव के आदेशानुसार आज अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री बी.बी.एस. तोमर के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्रीमती ममता पटेल के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, नापतौल निरीक्षक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। नायब तहसीलदार श्री विवेक सोनी भी साथ थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि अधिकारियों द्वारा इन्द्रपुरी भंवरकुआं स्थित प्रतिष्ठान श्री नाथ जी ज्यूस एण्ड सेण्डविच और मोनू सानी जी के ढाबे का निरीक्षण किया गया और मोनू सानी जी के ढाबे से पनीर का नमूना लिया गया। इसी तरह भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित पण्डित जी पराठा, करणावत भोजनालय, मम्मा मिया रेस्टॉरेंट, माय च्वाइस केफे एण्ड बेकरी, श्री बालाजी चायनीज पाइंट, चारभुजा ढाबा और शिवशक्ति फ्रेस ज्यूस सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इनमें कुछ प्रतिष्ठानों से दही एवं वनस्पति का नमूना लिया गया। कुछ प्रतिष्ठानों से सड़ी हुई प्याज नष्ट करवायी गई। कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई नहीं पाये जाने पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। इन प्रतिष्ठानों को सुधार हेतु सूचना जारी किया जायेगा।
इसी तरह शहर के आजाद नगर स्थित मालवा डेयरी का निरीक्षण किया गया और यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। नमूने को जाँच के लिये भेजा जायेगा और मिलावट पाये जाने पर प्रतिष्ठानों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!