प्रदेश में 8 कोरोना संक्रमित मिले, 6 इंदौर और 2 भोपाल में

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इंदौर में छह और भोपाल में दो नए संक्रमित मिले हैं।

यह मामले 459 लोगों के सैंपलों की जांच में सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इंदौर में 8, भोपाल में 6 और ग्वालियर में एक सक्रिय मरीज है।

 दरअसल, मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम होते गए और जनवरी के मध्य तक प्रदेश पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया था, लेकिन पिछले तीन दिन से यहां नए मामले मिलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। इसकी वजह लोगों का इस महामारी के प्रति लापरवाहीपूर्ण रवैया है, क्योंकि कोरोना से संबंधित प्रतिबंध समाप्त होने के बाद मास्क-सैनेटाइजर के उपयोग के साथ-साथ दो गज की दूरी के नियम का पालन भी बंद हो गया है। लोग अब भीड़-भीड़ में जाने से भी नहीं कतराते हैं।

इंदौर में बीते तीन दिन में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। यहां बुधवार को कोरोना का एक, गुरुवार को एक मरीज मिलने के साथ ही शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर छह हो गई है। इंदौर में कुल आठ सक्रिय मरीज हो गए हैं। इसके अलावा भोपाल में दो नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। एक मरीज ग्वालियर में भी उपचाररत है। हैरत की बात यह है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की तरउ से न तो बुलेटिन जारी की गई और न ही लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है। जानकारों का कहना है कि अभी भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई तो शहर में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!