पुलिस थानों में दें साइन लेंग्वेज की बेसिक ट्रेनिंग : नि:शक्तजन आयुक्त रजक

भोपाल : नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त संदीप रजक ने कहा है कि दिव्यांग अपना पक्ष खुद रख सकें इसके लिए प्रदेश के सभी थानों में साइन लेंग्वेज की बेसिक ट्रेनिंग कराई जाये। सभी थानों में दो व्हील चेयर, रेम्प, रेलिंग और ब्रेल साइनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। रजक ने यह बात जबलपुर में केंट थाना के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजन विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांगजन के साथ घटित होने वाली घटनाओं के प्रति पुलिस विशेष संवेदनशीलता के साथ काम करे। सभी श्रेणी के दिव्यांगजन से संबंधित प्रशिक्षण से दिव्यांग महिलाएँ अपनी शिकायत बेहतर ढंग से रख सकेंगी।

रजक ने नवनिर्मित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण भी किया। भवन में सीसीटीवी कैमरा और लिफ्ट सुविधा के लिए केन्द्र शासन की सिपडा योजना में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को होने वाले मेडिकल बोर्ड में डीडीआरसी के विषय-विशेषज्ञ अवश्य उपस्थित रहें। उन्होंने दिव्यांगजन को ट्रायसिकिल और कान की मशीन का वितरण किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!