केजरीवाल को घोटाले का सरगना बताकर बीजेपी सड़कों पर उतरी, मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली । दिल्ली में कथित शराब घोटाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी तेज कर दी है। भाजपा ने दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्य सरगना बताया है। 
पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, आश्रम, चिराग दिल्ली और जामा मस्जिद इलाके में एकत्रित। हाथ में पोस्टर बैनर लिए नेताओं ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन पोस्टरों पर लिखा था कि दिल्ली सरकार में घोटालों का खेल, मनीष सिसोदिया चले जेल! बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुआई में हुए प्रदर्शन में बैनर पर लिखा था कि  शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल, इस्तीफा दो-इस्तीफा दो।
भगवा दल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के मंत्री पद से इस्तीफे को सच और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की खबर आने से पहले भाजपा ने कहा था कि वह जनता के बीच जाकर बताएगी कि कैसे शराब के जरिए दिल्ली में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की साजिश रची गई। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!