जर्मनी में नौकरी करते हुए की यूपीएससी की तैयारी, 61वीं रैंक पाकर बने टॉपर, अब नोएडा के डीएम

कड़ी मेहनत और लगन से व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। इसकी मिसाल हैं नोएडा के नवागत डीएम मनीष वर्मा। कई जिलों में प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं वह दे चुके हैं। उनका सफर कैसा रहा, आईएएस बनने की पूरी कहानी और जीवन में आने-वाले उतार-चढ़ाव को कैसे उन्होंने लिया। आईएएस मनीष वर्मा मूलत: कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी कानपुर से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी करने से पहले वह जर्मनी की एक इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म में काम करते थे। नौकरी करते हुए ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को पास करने में सफलता हासिल की। वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 61 थी। 

इन जिलों में किया है काम

मनीष वर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपने करिअर की शुरुआत पीलीभीत जिले से की थी, जब उन्हें वहां का प्रोबेशनरी डीएम बनाया गया था। इसके बाद फिर वह मथुरा और प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे। गौतमबुद्ध नगर जिले में उनका यह दूसरा कार्यकाल है। पहली बार वह केवल 15 दिनों के लिए नोएडा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके बाद उन्हें कौशांबी जिले के डीएम के रूप में वहां भेजा गया था।

इस वजह से मिली तैनाती

आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा नोएडा आने के पहले जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन नोएडा के तत्कालीन डीएम और बैडमिंटन के विश्वस्तरीय खिलाड़ी सुहास एलवाई का प्रमोशन हो चुका है। लखनऊ में खेल सचिव के पद पर उन्हें तैनाती मिली है। जिसकी वजह से अब नोएडा के डीएम पद की जिम्मेदारी सरकार ने आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को सौंपी है। नोएडा में काम करने का उनके पास पहले का भी अनुभव है, जो उनके काम आएगा।  

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!