केंद्र सरकार ने देश में दो सबसे ज्यादा काम करने वाले मंत्रियों को निपटा दिया – भारद्वाज

नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन  के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन को जब गिरफ्तार किया गया था तो हमें लगता था कि हम उनको जल्द छुड़ा लेंगे। उनके सारे विभाग संभालने के लिए उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। लेकिन अब 18 विभाग संभाल रहे हमारे उप मुख्यमंत्री को भी षड्यंत्र के तहत जेल में भेजा गया है। दिल्ली के लिए बजट भी पेश करना है और जी-20 भी है। ऐसे में किसी हालत में दिल्ली वालों के काम ना रुके, इसलिए हमारे दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। 
भारद्वाज ने  एक समाचार चैनल से कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक पार्टी 2 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में लेकर आएगी लेकिन इसकी कोई समय सीमा नहीं है (नए चेहरे अभी नहीं आएंगे इसलिए समय सीमा नहीं है)।भारद्वाज ने कहा, ‘‘दिल्ली में मंत्रिमंडल काफी छोटा है और ज्यादातर महत्वपूर्ण विभाग सत्येंद्र जैन तथा मनीष सिसोदिया के पास थे। काम में पिछड़ने से बचने के लिए बहुत जल्द दो नए मंत्रियों को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात के लिए बधाई की उनकी केंद्र सरकार ने देश में दो सबसे ज्यादा काम करने वाले मंत्रियों को निपटा दिया। सत्येंद्र जैन अपने हेल्थ मॉडल और मोहल्ला क्लीनिक के लिए जाने जाते हैं।मनीष सिसोदिया अपने स्कूलों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!