सिसोदिया की  गिरफ्तारी पर भाजपा का तंज, केजरीवाल की इशारों में की गई मांग पूरी

नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार शाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें सहयोग नहीं करने की वजह से गिरफ्तार किया। सिसोदिया से पहले केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन भी पिछले साल से ही जेल में बंद हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल का 5 साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा गृहमंत्री और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम लेकर जैन और सिसोदिया को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।
केजरीवाल ने 10 जून 2018 को ट्वीट करके यह चुनौती दी थी। उन्होंने लिखा था, सीबीआई अमित शाह को सीधे रिपोर्ट करती है। मैं शाह से पूछना चाहता हूं कि नए केस दर्ज करने से पहले कृपया हमें सिसोदिया और जैन के खिलाफ चल रहे इतने सारे केसों का क्या हुआ। नए केस शुरू करने से पहले सिसोदिया और जैन को तब जेल भेज लो। उस समय शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी केजरीवाल को पुराने ट्वीट की याद दिलाकर लिखा, केजरीवाल जी आप ने इशारा करके जो मांग की थी उसे पूरा कर दिया गया है। अगर आगे भी कोई तमन्ना हो, तब बस एक ट्वीट कर दीजिएगा। आपके रास्ते के कांटों को दूर कर दिया जाएगा। दरअसल, केजरीवाल ने तब दावा किया था कि सीबीआई ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर अपनी जांच शुरू की है और अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने 3 लाख पन्नों की फोटो कॉपी ली है, जिसमें मरीजों की पर्ची भी शामिल है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!