टेस्ट सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी

आईपीएल 2023 का स्टेज सज चुका है. टीमें धीरे-धीरे तैयारियों में लगी हुई हैं. आईपीएल में पिछली बार की तरह ही इस बार भी 10 टीमें ही खेलेंगी. आईपीएल का शुरूआती मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के एक खिलाड़ी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. 

मैदान पर उतरा राहुल के तुरुप का इक्का 

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल की तैयारियों में जुट चुकी है. आईपीएल टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे ही लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मोहसिन खान के मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए वीडियो साझा की है. इस वीडियो में वह मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. 

मोहसिन का आईपीएल करियर 

मोहसिन खान ने आईपीएल में एक ही सीजन अभी तक खेला है. आईपीएल 2022 में मोहसिन लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेले थे. उन्होंने अभी तक आईपीएल में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें 14 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा है. इस साल भी वह लखनऊ की ही टीम के लिए खेलेंगे. 

आईपीएल शेड्यूल 

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है. इस आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी.खास बात यह है कि इस बार आईपीएल में सभी टीमें अपने घरेलू मैदान पर भी खेलते हुए नजर आएंगी. आईपीएल का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!