नेपाली कांग्रेस से रामचंद्र पौड्याल होंगे राष्ट्रपति के उम्मीदवार, आठ राजनीतिक दलों ने भी दिया समर्थन

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता अभी भी कायम है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। इसके अलावा सरकार से बाहर निकलने का फैसला भी कर दिया है। उधर, नेपाली कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौड्याल के नाम का एलान कर दिया है। पौड्याल को नेपाल के आठ राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 78 वर्षीय पौड्याल का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। वह बिद्या देवी भंडारी की जगह लेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को 25 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करना होगा और मतदान नौ मार्च को होगा।

इन दलों ने पौड्याल को दिया समर्थन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आठ राजनीतिक दलों – नेपाली कांग्रेस, सीपीएन- माओवादी केंद्र, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट, राष्ट्रीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी ने एक संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोट देने का फैसला किया।

गठबंधन में बने हुए थे मतभेद
राष्ट्रपति के नाम पर दहल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के बीच मतभेद लगातार बने हुए थे। दहल अगले राष्ट्रपति को लेकर नए सिरे से आम सहमति तैयार करने पर जोर दे रहे थे, जबकि यूएमएल उनसे पिछले 25 दिसंबर को बनी सहमति पर कायम रहने को कह रही थी। 25 दिसंबर को नया सत्ताधारी गठबंधन बना था। तब तय हुआ था कि राष्ट्रपति का पद यूएमएल को मिलेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!