अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक मार्च को आएंगे भारत

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अगले हफ्ते भारत की यात्रा करेंगे और अमेरिका की ओर से मजबूत भागीदारी की पुष्टि करने के लिए वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि ब्लिंकन जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक मार्च को नई दिल्ली जाएंगे। 
जी-20 की बैठक में बहुपक्षवाद को मजबूत करने तथा खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने, सतत विकास, मादक पदार्थ के खात्मे, वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्राइस ने कहा कि ब्लिंकन हमारी मजबूत भागीदारी की पुष्टि करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों और नागरिक समाज के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री तीन मार्च तक भारत में रहेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 28 फरवरी से दो मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा के बाद भारत पहुंचेंगे। वह मध्य एशिया के 5 देशों के प्रतिनिधियों के साथ ‘सी5प्लस1 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक, ऊर्जा, पर्यावरणीय तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!