दिल्ली तथा पंजाब के मुख्यमंत्री ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात 

मुंबई । महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संघर्ष के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक दिन के मुंबई दौरे पर हैं. शुक्रवार शाम उन्होंने मातोश्री बंगले में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. मार्च महीने में उद्धव ठाकरे ने सभी विपक्षी दलों की मुंबई में एक बड़ी बैठक बुलाई है. इसी के मद्देनजर यह बैठक होने की जानकारी है. यह मुलाकात पूरी तरह से राजनीतिक मकसद को लेकर की गई है. इस मुलाकात में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की रणनीति पर विचार होने की बात कही जा रही है. दरअसल केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और निशान एकनाथ शिंदे के हाथ दिए जाने के बाद से उद्धव ठाकरे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने इस घटना के बाद शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार के गुलामों की तरह व्यवहार कर रही हैं. 2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होने वाला है. अगर इस चुनाव में विपक्ष ने मौका गंवा दिया तो फिर कभी चुनाव नहीं होगा. देश में तानाशाही आ जाएगी. उद्धव ठाकरे ने यह साफ कर दिया था कि वे मार्च महीने में देश भर की विपक्षी पार्टियों को मुंबई बुलाएंगे और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की रणनीति पर गंभीरत से काम करेंगे. पर सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने क्या अभी से यह तय कर लिया है कि वे मार्च में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे? यह बात सच है कि अरविंद केजरीवाल बीजेपी का विरोध करने वाले एक प्रखर और मुखर नेता हैं लेकिन यह भी बात सही है कि जब भी विपक्षी गठबंधन की बात होती है तो कांग्रेस के अलावा ममता बनर्जी का नाम नेतृत्व के तौर पर गूंजता है शरद पवार का नाम गूंजता है नीतिश कुमार उद्धव और अखिलेश का नाम गूंजता है लेकिन विपक्ष की ओर से कभी अरविंद केजरीवाल के नाम पर बात नहीं होती. बहरहाल अब देखना यह है कि क्या उद्धव ठाकरे केजरीवाल और मान को विपक्षी एकता के नाम पर साथ ला पाते हैं या केजरीवाल आगे भी सबसे अलग-थलग ही खिचड़ी पकाते हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!