CM भूपेश बघेल बोले- भाजपा कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है, इसलिए हमारे नेताओं को आने से रोक रही

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा रोके जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पवन खेड़ा को विमान से उतारना दर्शाता है कि भाजपा कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है। इसीलिए हमारे नेताओं को छत्तीसगढ़ आने से रोक रही है।

उन्होंने एएनआई से कहा है कि एक तरफ बीजेपी प्रदेश में छापेमारी कर हमारे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को छत्तीसगढ़ आने से रोक रही है। पवन खेड़ा को विमान से उतारना दर्शाता है कि भाजपा कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है।

तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही – जयराम रमेश

कांग्रेस के नेता और एमपी जयराम रमेश ने पवन खेड़ा को रोके जाने पर ट्वीट कर कहा है कि पहले ईडी ने रायपुर में छापामारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
 

पहले ED ने रायपुर में छापामारी की, अब @Pawankhera को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है।

मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। pic.twitter.com/fpb5ni5hfd

पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना आपकी बौखलाहट – सुप्रिया

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपनी पुलिस के बल पर कब तक देश चलाइएगा। मोदी का अडानी प्रेम सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन खेड़ा को गिरफ़्तार करना आपकी बौखलाहट और डर दिखाता है।

मोदी का अडानी प्रेम सिर चढ़ के बोल रहा है

अपनी पुलिस के बल पर कब तक देश चलाइएगा?

पवन खेड़ा को गिरफ़्तार करना आपकी बौखलाहट और डर दिखाता है pic.twitter.com/jximdNkDB3

भाजपा बड़ी खबर बनाना चाहती थी, इसलिए उन्होंने पवन खेड़ा को गिरफ्तार:  सांसद संजय राउत
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, भाजपा बड़ी खबर बनाना चाहती थी, इसलिए उन्होंने पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से 24 घंटे पहले, सीएम के करीबी सहयोगियों और कांग्रेस नेताओं पर ईडी और सीबीआई ने छापा मारा था। वे विपक्षी दलों का गला घोंट रहे हैं। यह आपातकाल  ही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!