अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को
इंदौर में होगी विशेष जनसुनवाई एवं विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर:
अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन इंदौर में एक अक्टूबर को किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। वृद्धजनों का अनुभव हमारी पूंजी है, उनके अनुभव हमें मार्ग दिखाते है। उनकी संपूर्ण देख-रेख करना हमारा दायित्व है।
कलेक्ट्रोरेट इंदौर में वृद्धजनों के लिये भरण-पोषण संरक्षण संबंधी संपत्ति की रक्षा, वृद्धा अवस्था पेंशन आदि विषयों से संबंधित जनसुनवाई होगी। साथ ही साथ वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवाई वितरण एवं शतायु सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इसी तरह के आयोजन विकासखण्ड मुख्यालयों पर भी आयोजित किये जायेगें, साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









