इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा:तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, हालत गंभीर, चालक भी घायल

इटावा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले दो मजदूरों को कुचल दिया। दोनों मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार चालक भी हादसे में घायल हाे गया है।

हादसे में घायल मजदूर
हादसे में घायल मजदूर

मजदूरों और कार चालक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी उपचार के लिए भेजा गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले मजदूरों ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाया। बड़ी तादाद में एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़े हो गए। जाम लगाने वाले मजदूरों की मांग कंपनी इलाज के लिए मुआवजा दे। इटावा में उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH 128 पर हादसा हुआ।

मौके पर जुटे अधिकारी
मौके पर जुटे अधिकारी

सोमवार को थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत करीब दस बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 128 +200 एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL 10 CH- 6173 गुड़गांव से लखनऊ जा रही थी। गाड़ी के चालक सचिन अरोड़ा पुत्र केवल किशोर अरोड़ा निवासी सेक्टर 58 गुड़गांव, हरियाणा चला रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराती हुई रोड पर पलट गई थी।

हाइवे पर पलटी कार
हाइवे पर पलटी कार

एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे मजदूर राकेश पुत्र हरीराम निवासी खरगुआ थाना उसराहार जनपद इटावा उम्र 48 वर्ष एवं पप्पू पुत्र महाराज सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। उसे भी एंबुलेंस से सैफई उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं मजदूरों को समझा बुझाकर आवागमन सुचारू रूप से कराया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    करहल में फूफा और भतीजे के बीच मुकाबला, किसके सिर पर सजेगा ताज ? आज हो जाएगा फैसला

    उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज नतीजे का दिन है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!