अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र

नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोहिमा पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले नॉर्थ ईस्ट में अवरोध, उग्रवाद, लक्षित हमले आदि का सामना करना पड़ता था। मगर आज नागालैंड फिर से शांति, समृद्धि और विकास की राह पर आ गया है। नागालैंड की विकास की एक कहानी रही है। पिछले आठ सालों में विद्रोह 80% कम हो गए हैं और AFSPA 66% क्षेत्रों से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों को ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं, उनमें विकास के आधार पर शांति, बिजली, पर्यटन, 5जी संकेत, संस्कृति, प्राकृतिक-खेती और खेल के साथ-साथ अन्य क्षमताएं हैं।

इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफ्यू रियो की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आज नगालैंड में शांति है, राज्य समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नड्डा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इसकी ओर ध्यान ही नहीं दिया। नेफ्यू रियो के नेतृत्व में आज नगालैंड विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नगालैंड के हर वर्ग की समस्या को हम सुनेंगे और उन समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजाती लोगों से बहुत प्यार है, वे चाहते हैं कि नगालैंड के लोग भी विकास में सहभागी बनें।कोहिमा में आयोजित एक समारोह के संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, पहले की सरकारों की पहचान बंद, नाकेबंदी, अपहरण, टारगेट हत्या और आतंकवाद के लिए जानी जाती थीं।

लेकिन जबसे नेफ्यू रियो ने नगालैंड की बागडोर संभाली है, प्रदेश का नक्शा ही बदल गया है। उनके नेतृत्व में आज नगालैंड शांति और समृद्धि का स्थल बन गया है। आज नगालैंड में विकास की बयार चल पड़ी है। हर ओर विकास आपको दिखाई देता है।उन्होंने कहा, नगालैंड के लोग बहुत बड़े देशभक्त हैं। उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। यहां की संस्कृति बहुत और यहां की प्रकृति देश और दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजातियों के प्रति प्यार जग-जाहिर है। उनकी ही देन है कि आज देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलीं।

आदिवासियों के प्रति उनका सम्मान ही है कि आज देश में तीन राज्यपाल जनजाति समुदाय से हैं और उनकी कैबिनेट में आठ मंत्री जनजाति समुदाय से हैं।उन्होंने कहा, आज देश देने वाला बन गया है, लेना वाला रह नहीं गया है। हमने कोरोनाकाल में जो काम करके दिखाया, पूरी दुनिया चकित रह गई। आज अगर आप सभी यहां पर बिना मास्क के बैठे हैं, तो उसकी वजह है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच। आज देश में सौ फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। लोगों को डबल डोज मिल चुकी है। अब को बूस्टर भी मिलने लगी है। उन्होंने कहा, नगालैंड में नेफ्यू रियो के नेतृत्व में जो काम किया गया है, उसका लाभ गठबंधन को जरूर मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!