महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपों से सजेगा रामघाट, शिव ज्योति अर्पण के लिए क्षिप्रा पर तैयारी शुरू

उज्जैन : महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर में शिव दीपावली के अंतर्गत शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें क्षिप्रा नदी के घाटों पर 21 लाख दीप प्रज्जवलित करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। महोत्सव की प्रारंभिक तैयारियों के अंतर्गत घाटों की फायर फाइटर के माध्यम से धुलवाई का कार्य भी करवाया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा घाटों पर मार्किंग करने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें दीपक लगाए जाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत जहां-जहां दीप लगेंगे उसे अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित करते हुए व्यवस्था की जाएगी, साथ ही प्रत्येक सेक्टर में मार्किंग का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपक लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।
घाटों पर दीपों के लिए बनाए गए बॉक्स                                          घाटों पर दीपों के लिए बनाए गए बॉक्स
व्यवस्था देखने रामघाट पहुंचे कलेक्टर
शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासनिक अमले के साथ क्षिप्रा नदी के रामघाट एवं दत्तअखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आशीष पाठक ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को बीते वर्ष की गई व्यवस्थाओं एवं वर्तमान तैयारियों के बारे में जानकारी दी। स्मार्ट सिटी सीईओ पाठक ने दीपों के लिए घाटों पर बनाए जाने वाले ब्लॉक्स एवं रामघाट पर बनने वाले मुख्य मंच तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बताया।
व्यवस्था देखने रामघाट पहुंचे कलेक्टर                                                      व्यवस्था देखने रामघाट पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि क्षिप्रा के दोनों ओर के घाटों पर रोशनी करने के लिए अभी से नगर निगम द्वारा व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने घाटों की रंगाई पुताई के लिए भी कहा हैं। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के लिए लगने वाले वालंटियर एवं शासकीय अमले के ड्यूटी आर्डर भी 13 फरवरी तक जारी करने के लिए कहा गया है।
  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!