स्टाफ नर्स पेपर लीक मामले में ब्लैक लिस्टेड होगी एचआर कंपनी

भोपाल ।  स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद परीक्षा कराने वाली एचआर कंपनी स्ट्रेटिक अलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (सेम्स) को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मप्र के अंतर्गत 2284 पदों के लिए आयोजित आनलाइन परीक्षा का प्रश्न पत्र मंगलवार को लीक हुआ था। इसके बाद एनएचएम की मिशन संचालक प्रियंका दास ने  बातचीत में यह बात कही। ग्वालियर पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। यह मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके 39 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए थे, जिनका डाटा और काल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पता करने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि इनकी मिलीभगत के बिना पेपर लीक होना आसान बात नहीं है। बता दें कि एनएचएम के संविदा पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी एनएचएम ने सेम्स कंपनी को दे रखी है। कुछ पदों को एमपी आनलाइन के माध्यम से भी भरा जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!