सीएम शिवराज बोले-लाडली लक्ष्मी योजना बदलाव लाई है, 3.33 लाख लाड़लियों के खाते में 107 करोड़ भेजे

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां के खातों में छात्रवृत्ति राशि का अंतरण किया। सीएम ने सिंगल क्लिक से 3 लाख 33 हजार 842 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के लिए 107 करोड़ 67 लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि अंतरित की। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 5 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर  सीएम ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना बदलाव लाई है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है। हमारी बेटियां नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 16 वर्ष में वर्ष-दर वर्ष लाड़ली लक्ष्मी योजना का महत्व बढ़ता गया। प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। गत 16 वर्ष में योजना की वर्ष दर वर्ष हुई प्रगति और बढ़ते महत्व की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई। कक्षा 6, 9, 11 एवं 12 में अध्ययरत सवा तीन लाख से अधिक बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति राशि का वितरण हुआ।

योजना के विस्तार से अब लाड़ली लक्ष्मी 2.0 के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए फीस भरने का कार्य भी सरकार करेगी। इसी तरह लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत इनकम टैक्स भरने वाली बहनों को छोड़कर सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाएं एक हजार रूपए प्रतिमाह की राशि प्राप्त करेंगी। बालिकाओं और बहनों को सशक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और अन्य सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी से उन्हें नेतृत्व करने की भूमिका में लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय उपस्थित थीं।

सीएम ने कहा कि हमने बहनों के लिए 50% आरक्षण चुनावों में दिया है। बहनें अब चूल्हा ही नहीं संभालेंगी, सरकार भी चलाएंगी। शिक्षक भर्ती में भी 50% आरक्षण बेटियों को दिया है। पुलिस भर्ती में हमने 30% आरक्षण बेटियों को दिया है। बहनों और बेटियों की जिंदगी संवर जाए, तो अपनी जिंदगी सफल हो जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!