छत्तीसगढ़ : 11 फरवरी को बस्तर दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिए।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बताय कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की होने वाली सभा के लिए स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालबाग मैदान और रेलवे मैदान का मुआयना किया गया है। हालांकि किसी को भी अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में बैठक की गई थी। अब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के चर्चा और मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप में किया जाएगा। दिन कम रह गए हैं, ऐसे में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कि सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। जिस दल ने बस्तर की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया, उसके लिए सत्ता की राह आसान हो जाती है। अकेले बस्तर संभाग में ही विधानसभा की 21 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    रायपुर पहुंचा कारोबारी मिरानिया का शव: मंत्रियों ने दिया कंधा

    रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव बुधवार देर रात दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए।एयरपोर्ट से…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!