माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार। माद्य पूर्णिमा स्नान पर विभिन्न प्रांतों से आये भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए परिजनों समेत शुभचिंतकों की कुशलता की कामना की। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। तीर्थनगरी हरिद्वार में माद्य पूर्णिमा स्नान पर तड़के से ही स्थानीय व बाहर से आये श्रद्धालुओं को जमावड़ा स्नान के लिए हरकी पौड़ी समेत अलग-अलग गंगा घाटों पर लग गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित करते हुए मन्दिरों में पूजा अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने मां मंशा देवी और मां चण्डी देवी मन्दिरों में पहुंचकर सिद्ध पीठ के दर्शन कर परिवार में सुख शांति समेत अपने सफल भविष्य के लिए मन्नत मांगी। स्नान पर अपर रोड़ बड़ा बाजार मोती बाजार राम घाट विष्णु घाट पंतद्वीप पार्किग रोड़ीबेलवाला मैदान आदि बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ से भरे रहे। शहर के व्यापारियों में मंदी के दौर में माद्य पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर उनके चेहरों पर रौनक देखी गयी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस अधिकारियों ने हरकी पौड़ी समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रें का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये गये।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!