हाई बीपी के लिए वरदान से कम नहीं हैं प्याज के छिलके

खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। उच्च रक्तचाप बढ़ने से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए हाई बीपी को कंट्रोल में रखना जरूरी है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अत्यधिक तनाव और शरीर में सोडियम असंतुलन की वजह से रक्तचाप बढ़ने लगता है।

रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए डाइट में पोटेशियम युक्त चीजों को शामिल करें। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। साथ ही रोजाना वर्कआउट जरूर करें। इसके अलावा, हाई बीपी को कंट्रोल करने में प्याज के छिलके भी मददगार साबित होते हैं।
कई शोधों में दावा किया गया है कि प्याज के छिलके से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी हाई बीपी के मरीज हैं और बढ़ते बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो प्याज के छिलके का सेवन कर सकते हैं।  प्याज का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व आयरन, फाइबर, फोलेट पोटेशियम, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआॅक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण भी होते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, प्याज के पत्तों और छिलके में पाया जाना वाला आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए हाई बीपी के मरीज प्याज का सेवन जरूर करें।

प्याज के छिलके का कैसे करें सेवन
हाई बीपी के मरीज प्याज के छिलके का काढ़ा या चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में प्याज के छिलके को अच्छी तरह से उबालें। जब यह उबल जाए, तो फिर शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। आप ग्रीन टी में भी प्याज के छिलके डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी फायदा मिलेगा। हालांकि, मात्रा को लेकर डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!