ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुए जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नौ फरवरी से होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वह चोट के कारण नागपुर में नहीं खेलेंगे। इतना ही नहीं, हेजलवुड का दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध है। उनके स्थान पर स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर टेस्ट खेल सकते हैं।सीरीज से पहले हेजलवुड चोटिल होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले मिचेल स्टार्क अंगुली में चोट से परेशान हैं।

वहीं, कैमरून ग्रीन भी अंगुली की चोट के कारण पहले मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह सिर्फ बल्लेबाजी ही करेंगे। हेजलवुड को पिछले महीने सिडनी टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। हेजलवुड ने अलूर में ऑस्ट्रेलिया के प्री-सीरीज शिविर में पूरी तरह भाग नहीं लिया।जोश हेजलवुड ने 2017 की टेस्ट सीरीज के चारों टेस्ट मैच खेले थे और सभी मैच में उन्होंने विकेट चटकाए थे। उनका सबसे बढि़या प्रदर्शन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में था। उन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर उस पारी में छह विकेट लेकर भारतीयों को चौंका दिया था। उन्होंने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था जिसमें पुजारा और कोहली भी शामिल थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!