विनोद कांबली पर लगा नशे में पत्नी को मारने का आरोप

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ पत्नी एंड्रिया ही खड़ी हो गई हैं। कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एंड्रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई भी की है। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बांद्रा पुलिस सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस देने के लिए विनोद कांबली के आवास पर पहुंची।

उन्हें पुलिस के सामने पेश होने और अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है।बांद्रा पुलिस के मुताबिक, कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। कांबली पर इस बात का आरोप लगा है कि उन्होंने नशे में पत्नी को खाना बनाने के पैन के हैंडल से मारा है। उन्होंने पत्नी के ऊपर पर पैन को फेंक दिया। इससे एंड्रिया को चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी पत्नी को मारा।

कांबली देर रात नशे में घर आए। उन्होंने सिर्फ पत्नी के साथ मारपीट ही नहीं की, बल्कि बेटे को गालियां भी दी।12 साल के बेटे ने कांबली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बेटे को गालियां दीं और फिर पत्नी की पिटाई की। हालांकि, एंड्रिया ने कहा है कि मामले को सुलझाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मारपीट की घटना के बाद एंड्रिया पहले भाभा अस्पताल गईं। उसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराने का फैसला किया और पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। वहां उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और एफआईआर दर्ज करवाई।

विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 3,561 रन बनाए। इसमें कुल छह शतक शामिल हैं। उन्होंने चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे क्रिकेट में लगाए थे। 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांबली का करियर सिर्फ नौ साल में खत्म हो गया। उन्होंने 2000 में अपना आखिरी मैच खेला था, जबकि उनके साथी सचिन 24 साल तक देश के लिए खेले और कई रिकॉर्ड बनाए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!