जंगलों में लगी आग से चिली में 13 की मौत, 35 हजार एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रीय आपदा घोषित

दक्षिणी अमेरिकी देश चिली के जंगलों में भयंकर आग लगी है। इस आग से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और चिली के 35 हजार एकड़ जंगल जलकर खाक हो चुके हैं। हालात को देखते हुए चिली की सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। जंगलों में लगी इस भयंकर आग के चलते पूरे देश में गर्म हवाएं चल रही हैं। राजधानी सेंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बायोबियो इलाके के शहर सेंटा जुआना में ही एक फायरफाइटर समेत 11 लोगों की मौत हुई है।

चिली के दक्षिणी इलाके ला अरोकेनिया में राहत और बचाव कार्य में जुटे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से एक पायलट और एक मैकेनिक की मौत की भी खबर है। सरकार ने बायोबियो और नुबल इलाके में आपदा घोषित कर दी है, जिसके बाद इलाके में सेना और अन्य संसाधनों की तैनाती कर दी गई है। चिली के करीब 12 इलाकों में जंगल में आग लगी है और इसमें अभी तक सैंकड़ों घर तबाह हो चुके हैं। चिली के आंतरिक मामलों की मंत्री कैरोलिना तोहा ने बताया कि आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।

वहीं राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक भी अपनी छुट्टियों को समय से पहले खत्म कर बायोबियो और नुबल पहुंच गए हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि इन दोनों इलाकों में करीब 20 लोगों की आबादी रहती है। प्रभावित लोगों को शरणार्थी शिविरों में भेजा गया है।

राष्ट्रपति ने आशंका जाहिर की कई जगह जानबूझकर आग लगाई गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि चिली के इस इलाके में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!