पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश को भी सऊदी अरब का सहारा, कर्ज पर मांग रहा तेल, क्यों संकट

बांग्लादेश:श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद अब भारत के एक और पड़ोसी देश के आर्थिक हालात बिगड़ने लगे हैं। तेल की सप्लाई पूरी करने के लिए बांग्लादेश ने सऊदी अरब से मदद मांगी है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसकी सरकार ने सऊदी अरब से कर्ज पर तेल की डिमांड की है। इससे पहले पाकिस्तान भी सऊदी अरब से मदद मांग चुका है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से बांग्लादेश को कर्ज पर तेल लेने का कदम उठाना पड़ा है। सऊदी अरब बांग्लादेश के आधे से अधिक कच्चे तेल की सप्लाई करता है, लेकिन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ऊर्जा और खाद्य कीमतों में वैश्विक उछाल आया है, जिसकी वजह से बांग्लादेश को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टका में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे पेट्रोल वितरकों और बिजली उपभोक्ताओं की लागत बढ़ गई है।

आर्थिक संकट के बीच विपक्ष हमलावर
पिछले साल 13 घंटे तक की राष्ट्रव्यापी बिजली कटौती हुई थी। वहीं, सरकार ने चावल और अन्य खाद्यानों को खरीदने में असमर्थ परिवारों के लिए खाद्य राहत की पेशकश की थी। बुधवार को रियाद के राजदूत के साथ बैठक में विदेश मंत्री ए.के. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अब्दुल मोमन ने सऊदी अरब से डिफर्ड पेमेंट के आधार पर कच्चे और रिफाइंड तेल की आपूर्ति पर विचार करने के लिए कहा।” बांग्लादेश में अगले साल आम चुनाव भी होने हैं और इससे पहले यह आर्थिक संकट आया है। इस संकट के लिए विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, आरोप लगाया कि उसने मल्टीबिलियन-डॉलर वैनिटी प्रोजेक्ट्स पर पैसा बर्बाद कर दिया।

बिजली की कीमतों में भारी इजाफा
हाल के समय में विपक्ष ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और तटस्थ प्रशासन के तहत शीघ्र चुनाव की मांग करते हुए रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित की थी। अधिकारियों ने मंगलवार को खुदरा बिजली की कीमतों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की। तीन हफ्तों में इस तरह की दूसरी वृद्धि हुई, जबकि जनरेटर के लिए गैस की कीमतों में पिछले महीने 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, बीते सोमवार को, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बांग्लादेश के लिए $ 4.7 बिलियन के सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण एशियाई देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले साल जनवरी के 46 अरब डॉलर से घटकर पिछले महीने के अंत में 32 अरब डॉलर रह गया है। बांग्लादेश की आधिकारिक मुद्रास्फीति दर लगभग 8.7 प्रतिशत है, लेकिन स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सही आंकड़ा काफी अधिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!